आईसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में स्टार एलुमनी कार्यक्रम का आयोजन 

Hazaribagh: आईसेक्ट की ओर से मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित आईसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, हजारीबाग में स्टार एलुमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल कर चुके प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। बता दें कि चेन्नई स्थित

आईसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में स्टार एलुमनी कार्यक्रम का आयोजन 
Advertisement

Hazaribagh: आईसेक्ट की ओर से मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित आईसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, हजारीबाग में स्टार एलुमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल कर चुके प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। बता दें कि चेन्नई स्थित स्टारफैब एप्परेल्स में रोजगार प्राप्त कर चुके पांच प्रतिभावान छात्राओं पूजा, सावित्री, कांति, ममता और संतोषी को मंच पर सम्मान चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्र के प्रबंधक विजय कुमार ने मौजूद छात्र-छात्राओं को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत आईसेक्ट की ओर से युवाओं को उच्च गुणवत्ता का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि 100 फीसदी प्लेसमेंट सहयोग भी सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं परियोजना सहायक जेएसडीएमएस एवं एनडीपी व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रकाश पांडेय ने बताया कि झारखंड राज्य कौशल विकास मिशन सोसाइटी, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार के विभिन्न राज्यों के माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बताया कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भरता और उत्साह के साथ साथ सशक्त भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। मौके पर पूर्व प्रशिक्षार्थियों ने अपने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम के दौरान पेश की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने सभी का मन मोह लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.