सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता पर ACB जांच की मांग, देवेंद्रनाथ महतो ने की प्रधान सचिव से मुलाकात

मुकेश रंजन Ranchi: मुरी से गोला तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में अनियमितता को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से

Advertisement

मुकेश रंजन

Ranchi: मुरी से गोला तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में अनियमितता को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की और मामले की विस्तार से जानकारी दी।

देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि 333 करोड़ रुपये के इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 और ग्रामसभा की सहमति जैसे आवश्यक नियमों की अनदेखी की गई है। रैयतों को न तो किसी प्रकार का नोटिस दिया गया और न ही उनकी अनुमति ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘भारत वाणिज्य कंपनी’ को मनमाने तरीके से टेंडर देकर 33 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान कर दिया गया, जो पूरी तरह नियमविरुद्ध है।

महतो ने इस मामले की ACB से जांच कराने की मांग की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड के कार्यपालक अभियंता से त्वरित रिपोर्ट तलब की है और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उधर, गुरुवार को प्रभावित ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देवेंद्रनाथ महतो ने चेतावनी दी कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक निर्माण कार्य को स्थगित किया जाए। अन्यथा, जनहित में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *