झारखंड में सस्ती हो सकती है शराब, जल्द लागू होगी नयी उत्पाद नीति

मुकेश रंजन Ranchi : झारखंड में शराब पीने वालों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही नयी उत्पाद नीति लागू करने की तैयारी में है, जिससे शराब की कीमतों में भारी गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल झारखंड में शराब पर 75

झारखंड में सस्ती हो सकती है शराब, जल्द लागू होगी नयी उत्पाद नीति
Advertisement

मुकेश रंजन
Ranchi : झारखंड में शराब पीने वालों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही नयी उत्पाद नीति लागू करने की तैयारी में है, जिससे शराब की कीमतों में भारी गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल झारखंड में शराब पर 75 फीसदी वैट वसूला जाता है, लेकिन नयी नीति के तहत इसे घटाकर केवल 5 फीसदी करने का प्रस्ताव है।

राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुसार, झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में शराब पर टैक्स काफी कम है। जिससे लोग सस्ती शराब वहीं से खरीद कर झारखंड लाते हैं। इसका सीधा असर राज्य सरकार के राजस्व पर पड़ता है। इसी नुकसान की भरपाई और समान प्रतिस्पर्धा के लिए वैट में कटौती का निर्णय लिया गया है।

बताया गया कि नयी नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और इसे विभागीय मंत्री की सहमति के बाद राजस्व पर्षद, वित्त विभाग और विधि विभाग को भेजा गया है। वित्त विभाग ने कुछ बिंदुओं पर अतिरिक्त जानकारी मांगी है। सभी विभागों की मंजूरी के बाद यह नीति अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट में पेश की जायेगी। योजना के अनुसार, अगर सब कुछ समय पर हुआ तो यह नीति 1 जून से लागू हो सकती है।

इसके अलावा, नई नीति के तहत राज्य में खुदरा शराब दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब यह आवंटन पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-लॉटरी के जरिये किया जायेगा। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसका विभिन्न कार्यालयों में परीक्षण शुरू हो चुका है। परीक्षण के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया गया है जो सॉफ्टवेयर की गुणवत्ता और पारदर्शिता की जांच कर रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.