आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के बीटेक व डिप्लोमा के छात्रों ने किया राँची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन का शैक्षणिक भ्रमण

Ranchi : आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के बीटेक एवं डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन सेंटर (C4) का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को स्मार्ट सिटी की कार्यप्रणाली, सुरक्षा

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के बीटेक व डिप्लोमा के छात्रों ने किया राँची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन का शैक्षणिक भ्रमण
Advertisement

Ranchi : आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के बीटेक एवं डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन सेंटर (C4) का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को स्मार्ट सिटी की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, और तकनीक आधारित यातायात प्रबंधन प्रणाली की व्यावहारिक समझ देना था। भ्रमण के दौरान छात्रों को बताया गया कि रांची स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर में किस प्रकार आधुनिक सीसीटीवी कैमरे, उन्नत सॉफ्टवेयर, तथा आपातकालीन सहायता प्रणालियाँ कार्यरत हैं। इसके अलावा, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, पर्यावरणीय सेंसर, और सिटी बसों में वाई-फाई जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी भी छात्रों के साथ साझा की गई।

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के बीटेक व डिप्लोमा के छात्रों ने किया राँची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन का शैक्षणिक भ्रमण
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के बीटेक व डिप्लोमा के छात्रों ने किया राँची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन का शैक्षणिक भ्रमण

इस अवसर पर C4 सेंटर के प्रबंधक अतुल अग्रवाल ने “स्मार्टर और सेफर राँची के लिए विज़न” विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राँची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो प्रमुख ढाँचागत विकास योजनाएँ — एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (ABD) एवं पैन सिटी डेवलपमेंट — पर कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भूमि विकास, सड़कें, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज, स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित क्षेत्र (arboriculture) के समेकित विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन के लिए राँची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार के मार्गदर्शन एवं अनुमति को आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी परिवार ने विशेष रूप से सराहा और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस भ्रमण में इंजीनियर बी. आर. पी. सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी, प्रशांत कुमार, डॉ. निरंजन कुमार मिश्रा, प्रसून कुमार, रीतु कुमारी, अंकिता कुमारी सहित बीटेक और डिप्लोमा कोर्स के अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कुलपति डॉ. एस. चटर्जी ने इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव दिलाने के लिए इस तरह के भ्रमण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा, “राँची स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाएँ छात्रों को तकनीकी प्रगति से सीधे जोड़ती हैं, जिससे वे भविष्य की स्मार्ट व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से समझ और अपनाने में सक्षम बनते हैं।” सहायक कुलसचिव डॉ. पंकज चटर्जी ने भी इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए छात्रों को ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।डीन इंजीनियरिंग डॉ. राजीव रंजन ने कहा, “इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं, जिससे उनका तकनीकी दृष्टिकोण और अधिक सशक्त होता है।” राँची स्मार्ट सिटी का उद्देश्य है कि वह शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए एक ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित हो, और साथ ही आईटी-सक्षम संगठित यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के माध्यम से राँची को एक आधुनिक, सुरक्षित और स्मार्ट शहर बनाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.