ट्रस्ट द्वारा बिहार के मंत्री को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

मुकेश रंजन Ranchi : राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रविवार को कांके में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर

ट्रस्ट द्वारा बिहार के मंत्री को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित
Advertisement

मुकेश रंजन 

Ranchi : राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रविवार को कांके में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ. शम्भु प्रसाद सिंह ने कहा ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। इनका कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाता है।

ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष डॉ. कुमारी आभा ने कहा कि मंत्री श्रवण कुमार की निःस्वार्थ सेवा और सामाजिक समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

सम्मान ग्रहण करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक नई ऊर्जा और दायित्व की भावना लेकर आया है। उन्होंने समाजसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र कुमार ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बी. के. राग ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर त्रिनयन कुमार, महेश सिंह, मनोज कुमार, किशोर महतो, हीरालाल चौधरी, रंजीत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *