बरकट्ठा के विभिन्न स्थानों में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 134वीं जयंती

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व गांव में सोमवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से बनाई गई। प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा,मासीपीढ़ी, सलैया गैंडा,बेलकपी पंचायत भवन , बंडासिगा समेत दर्जनों गांव में बाबा साहब की जयंती मनाई गई।

बरकट्ठा के विभिन्न स्थानों में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 134वीं जयंती
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व गांव में सोमवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से बनाई गई। प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा,मासीपीढ़ी, सलैया गैंडा,बेलकपी पंचायत भवन , बंडासिगा समेत दर्जनों गांव में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। वहीं प्रखंड के झुरझुरी पंचायत के सक्रेज गांव में बाबा साहब की जयंती के मौके पर प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतीमा अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद रविदास ने किया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ जिला परिषद सदस्य चंदवारा महादेव राम, जिप सदस्य बरकट्ठा उतरी कुमकुम देवी , जिप सदस्य प्रतिनिधि बरकट्ठा दक्षिणी सीके पांडेय , डिग्री कॉलेज बरही प्रिंसिपल प्रकाश आनंद, बसपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, रविदास महासभा सचिव कोडरमा गणेश दास, डपोक मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास , भीम आर्मी जिला सचिव बच्चनदेव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।

Also Read : झामुमो अधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री, झारखंड न कभी डरा, न कभी झुका

तत्पश्चात अतिथियों के संयुक्त रूप से बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने वक्तव्य के माध्यम से बाबा साहब की जीवनी, उनके संघर्षों, संविधान निर्माण और भारतीय अर्थव्यवस्था में रही योगदानों के बारे में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पाण्डेय ने कहा कि शोषितों वंचितों के उत्थान के लिए बाबा साहब ने संविधान में मौलिक अधिकार समेत कई अधिकार दिए हैं ताकि शोषितों वंचितों का आर्थिक और सामाजिक रूप से विकास हो सके । वहीं जिप सदस्य कुमकुम देवी ने कहा कि बाबा साहब के दिए अधिकारों का सदुपयोग कर नशा मुक्त समाज का निर्माण करते हुए उन्नत और सभ्य समाज की निर्माण करें ।

उस संविधान की रक्षा करना ही बाबा साहब के लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा । मौके पर अंबेडकर युवा क्लब के अध्यक्ष अनिल दास सचिव राजू दास, कोषाध्यक्ष धनेश्वर दास, रोहित कुमार दास आकाश कुमार दास सुनील रविदास कृष्ण रविदास रामदेव दास , विजय कुमार, वैजयंती देवी, निशा देवी, सुमन रवि, मधु देवी, सावित्री देवी ,गायत्री देवी समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *