पारस हॉस्पिटल का विस्तार, अत्याधुनिक कैंसर सेंटर की शुरुआत

Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचइसी ने अब एक नए रूप में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए खुद को मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल विथ कैंसर सेंटर के रूप में स्थापित कर लिया है। यह परिवर्तन न केवल चिकित्सा सुविधाओं में उन्नयन का संकेत है, बल्कि मरीजों

पारस हॉस्पिटल का विस्तार, अत्याधुनिक कैंसर सेंटर की शुरुआत
Advertisement

Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचइसी ने अब एक नए रूप में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए खुद को मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल विथ कैंसर सेंटर के रूप में स्थापित कर लिया है। यह परिवर्तन न केवल चिकित्सा सुविधाओं में उन्नयन का संकेत है, बल्कि मरीजों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण और समर्पित इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब पारस हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गेस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, क्रिटिकल केयर सहित अत्याधुनिक कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर भी उपलब्ध है, जो आधुनिक तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करेगा। पारस हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पेट स्कैन की सुविधा शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के माध्यम से जांच से लेकर इलाज तक अब मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगा। मरीजों को संपूर्ण कॉम्प्रिहेंसिव केयर मिलेगा।

Also Read : शरिया को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर जनजाति सुरक्षा मंच का कड़ा विरोध, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

पारस हॉस्पिटल एचइसी रांची का पहला ऐसा हॉस्पिटल है, जो मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के साथ कैंसर के इलाज की संपूर्ण इलाज होगा। अब कैंसर के मरीजों को किसी बड़े शहरों में इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर पारस ग्रुप के एमडी डॉ. धरमिन्दर नागर ने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा मरीजों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करना रहा है। इस नए विस्तार के साथ हम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार हैं। इस कदम से क्षेत्रीय स्तर पर भी चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ मेट्रो सिटीज़ तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इस पहल के माध्यम से हम क्षेत्रीय स्तर पर भी चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लाने की दिशा में कार्यरत हैं, जिससे हजारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर लाभ मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि पारस हॉस्पिटल में कैंसर हॉस्पिटल का खुलने से मरीजों का काफी फायदा मिलेगा। झारखंड से कई मरीज कैंसर का इलाज के लिए राज्य से बाहर जाते है। लेकिन अब झारखंड में भी कैंसर हॉस्पिटल खुलने से मरीजों का इलाज बड़ा आसान होगा। पारस हॉस्पिटल में इस सुविधा का लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। झारखंड सरकार इसमें सहयोग करेगी।

पारस हॉस्पिटल के जोनल हेड श्रीकांत सुबुद्धि ने बताया कि पारस हॉस्पिटल में कैंसर से संबंधित सभी प्रकार के जांच और इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। कैंसर के मरीज अब बडे़ ही सुलभ तरीके से एक ही जगह अपना इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों से करवा सकते हैं। पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि अगर समय पर कैंसर की पहचान हो जाये, तो इसका इलाज संभव है। पारस हॉस्पिटल अब कैंसर के मरीजों के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर विधायक हटिया नवीन जैसवाल, डायरेक्टर स्ट्रेटजी डॉ कपिल गर्ग, टीएमएच के डॉ श्रवणी घोष, डॉ श्वेताभ सिन्हा, एचइसी के डायरेक्टर पर्सनल मनोज लकड़ा समेत हॉस्पिटल के डॉक्टर्स एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *