टाटा स्टील के एचएसएम विभाग में हादसा, वेंडर कर्मचारी की मौत

East Singhbhum : टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) विभाग में कार्यरत एक वेंडर कर्मचारी की जान चली गई। यह हादसा सोमवार रात उस वक्त हुआ जब फर्नेस के ट्रायल के दौरान कर्मचारी शॉर्टकट

Advertisement

East Singhbhum : टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) विभाग में कार्यरत एक वेंडर कर्मचारी की जान चली गई। यह हादसा सोमवार रात उस वक्त हुआ जब फर्नेस के ट्रायल के दौरान कर्मचारी शॉर्टकट रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था। मृतक का नाम 50 वर्षीय विजय कुमार पाणिग्रही है।

Also read : पति-पत्नी ने दो बेटियों और बेटे का गला काट की हत्या

जानकारी के अनुसार एचएसएम विभाग में फर्नेस को शट डाउन कर मरम्मत का काम चल रहा था। मरम्मत के बाद ट्रायल प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान विजय कुमार पाणिग्रही एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए फुटओवरब्रिज जैसे एक संकरे रास्ते से शॉर्टकट लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर रोल के बीच गिर गए। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंपनी के अधिकारियों ने उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है और फैक्टरी इंस्पेक्टर को भी सूचित कर दिया गया है।

कंपनी की ओर से इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.