अफ़सरों की गैरमौजूदगी ने खोली सरकारी तंत्र की पोल, ‘अंचल निरीक्षक’ कक्ष बंद

Ranchi :राजधानी रांची के रातू अंचल कार्यालय में अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना रवैये की एक और बानगी सामने आई है। मंगलवार की सुबह जब आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचे, तो ‘अंचल निरीक्षक’ कक्ष पर ताला लटका हुआ था और कमरे के बाहर भारी

अफ़सरों की गैरमौजूदगी ने खोली सरकारी तंत्र की पोल, 'अंचल निरीक्षक' कक्ष बंद
Advertisement

Ranchi :राजधानी रांची के रातू अंचल कार्यालय में अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना रवैये की एक और बानगी सामने आई है। मंगलवार की सुबह जब आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचे, तो ‘अंचल निरीक्षक’ कक्ष पर ताला लटका हुआ था और कमरे के बाहर भारी परदा पड़ा हुआ था, मानो जनता की नजरों से गैरहाज़िरी को छुपाया जा रहा हो।

यह दृश्य सरकारी कामकाज की हकीकत को बयां करता है। न अधिकारी मौजूद, न कोई जवाबदेही – आम जनता को घंटों इंतजार के बाद भी सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी।

इस तस्वीर ने सरकारी व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। जिस कार्यालय में सुबह 10 बजे तक सभी अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है, वहां 10:39 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कोई पहली बार नहीं है। अक्सर यही हालात रहते हैं – न समय पर कार्यालय खुलता है, न समय पर काम होता है।

अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन इन तस्वीरों और घटनाओं से कोई सबक लेगा? या फिर यह लापरवाही यूं ही जनता को झेलनी पड़ेगी?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.