भूमि घोटाला: 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर छापेमारी

Ranchi : बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि को धोखाधड़ी से अधिग्रहित कर अवैध रूप से बेचने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत झारखंड और बिहार

भूमि घोटाला: 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर छापेमारी
Advertisement

Ranchi : बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि को धोखाधड़ी से अधिग्रहित कर अवैध रूप से बेचने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत झारखंड और बिहार के कुल 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

Also Read : अजय नाथ शाहदेव ने फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की नई शाखा का किया उद्घाटन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घोटाले में कुछ प्रभावशाली बिल्डर, जमीन दलाल और अन्य रसूखदार लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। ईडी की टीम ने संबंधित व्यक्तियों के आवास और दफ्तरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह 103 एकड़ भूमि संरक्षित वन क्षेत्र के तहत आती थी, जिसे जालसाजी से निजी स्वामित्व में दिखाकर करोड़ों रुपये में बेचा गया। इससे पहले राज्य सरकार के राजस्व और वन विभाग ने भी इस मामले की जांच की थी, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल सामने आने के बाद अब ED ने मोर्चा संभाल लिया है।
ED की कार्रवाई अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.