पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के मरने की आशंका

Saharanpur : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के निहाल खेड़ी गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई लोग मलबे में दब गए। Also Read : केंद्र

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के मरने की आशंका
Advertisement

Saharanpur : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के निहाल खेड़ी गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई लोग मलबे में दब गए।

Also Read : केंद्र ने राज्यों को हीटवेव को लेकर किया अलर्ट, अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटनास्थल के आसपास शवों के अंग बिखरे मिले हैं। धमाका इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि जब धमाका हुआ तो जमीन हिल गई। ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। इस घटना में कई लोगों के मरने की खबर है, लेकिन अभी सही आंकड़ा पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *