केंद्र ने राज्यों को हीटवेव को लेकर किया अलर्ट, अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Ranchi : देश भर में तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में गर्मी से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा है। Also Read

झारखंड में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
Advertisement

Ranchi : देश भर में तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में गर्मी से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा है।

Also Read : झारखंड में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

अगले कुछ दिन बेहद गर्म!
केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी और लू का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सभी अस्पतालों को हीट स्ट्रोक रूम और ORS कॉर्नर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष ध्यान वरिष्ठों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि हीटवेव के दौरान वरिष्ठ नागरिक, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्होंने सभी जिलों में जन-जागरूकता अभियान चलाने की सिफारिश की है।

श्रमिकों और रेहड़ी पटरी वालों को करें अलर्ट
स्थानीय निकायों से कहा गया है कि वे खुले में काम करने वाले मजदूरों और सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों को हीटवेव से सतर्क करें और उन्हें जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दें।

IHIP से निगरानी और अग्नि सुरक्षा की मॉक ड्रिल
हीटवेव के कारण होने वाली बीमारियों और संक्रमण की निगरानी के लिए IHIP (इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन प्लेटफॉर्म) से लगातार अपडेट लेने की बात कही गई है। साथ ही सभी अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा की मॉक ड्रिल कराने और व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *