Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस कायराना हमले के खिलाफ रविवार को कोकदोरो कमेटी ने गहरी नाराजगी जताई और एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम की अगुवाई कमेटी के सदर अब्दुल मजीद अंसारी ने की। उनके साथ तबारक हुसैन, मुखिया उज्ज्वल पाहन, अफरोज आलम, सुल्तान आदिल, मोहम्मद परवेज आलम, अजहर आलम, हाजी अजीज अंसारी, अफजल हुसैन समेत अन्य ग्रामीण भी भारी संख्या में मौजूद रहे।
सभी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा ऐलान करते हुए कहा — “देश की मिट्टी का हर कण हमारे खून में है। किसी भी कीमत पर हम अपने देश की अखंडता को टूटने नहीं देंगे।”
हाथों में “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “भारत माता की जय”, “देश की एकता अमर रहे”, “आतंकियों को कड़ी सजा दो” जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया।
पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से आसमान गूंज उठा। लोगों ने आतंक के खिलाफ एक सुर में आवाज बुलंद करते हुए शपथ ली कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।



