एक क्विंटल विस्फोटक पदार्थ के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत बासुदेवपुर इलाके में एक क्विंटल विस्फोटकों के साथ तीन लोगों को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने धर दबोचा है। एसटीएफ के डीआईजी आईपीएस दीप नारायण गोस्वामी ने

Advertisement

कोलकाता। राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत बासुदेवपुर इलाके में एक क्विंटल विस्फोटकों के साथ तीन लोगों को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने धर दबोचा है।

एसटीएफ के डीआईजी आईपीएस दीप नारायण गोस्वामी ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम के साथ मिलकर बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के क्यूटिया इलाके से बुधवार देर शाम तीन लोगों को घेरकर धर दबोचा गया। इनकी पहचान भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के कांकीनाड़ा निवासी नरेश चौधरी (40), उमेश कुमार रॉय (62) और जगदल थाना क्षेत्र के क्यूटिया बाजारपाड़ा के रहने वाले 28 साल के शंकर पाल उर्फ बाबाई के तौर पर हुई है। इनके पास से 50 किलो पोटेशियम नाइट्रेट और 50 किलो आर्सेनिक सल्फाइड बरामद किए गए हैं। इसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने के लिए किया जाता है।

किस वजह से इन लोगों ने इतनी भारी मात्रा में विस्फोटकों को एकत्रित किया था इस बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है। विस्फोटक कहां से लाए थे, कहां ले जा रहे थे और साथी कौन-कौन से लोग हैं आदि के बारे में भी लगातार पूछताछ हो रही है। बासुदेवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.