कांके प्रखंड में शिक्षकों की डिजिटल आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, बीआरपी-सीआरपी की रही अहम भूमिका

Ranchi : कांके प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरसंडे में 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक शिक्षकों के लिए टीचर नीड एसेसमेंट (TNA) परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

कांके प्रखंड में शिक्षकों की डिजिटल आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, बीआरपी-सीआरपी की रही अहम भूमिका
Advertisement

Ranchi : कांके प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरसंडे में 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक शिक्षकों के लिए टीचर नीड एसेसमेंट (TNA) परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इसमें प्राथमिक से लेकर प्लस टू विद्यालयों तक के शिक्षकों ने भाग लिया।

Also Read : मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना: रांची जिले में आज सभी पंचायतों में लगा आधार सीडिंग कैंप, उपायुक्त ने की अपील

24 से 26 अप्रैल तक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की परीक्षा ली गई, जबकि 28 और 29 अप्रैल को मध्य, उच्च एवं प्लस टू विद्यालयों के शिक्षकों का मूल्यांकन किया गया।

परीक्षा डिजिटल माध्यम, टैब मोबाइल के ज़रिए ली गई, जिसमें सभी शिक्षकों ने SENTHA ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर भाग लिया। परीक्षा से पहले एक घंटे का ऑडियो-विजुअल सेशन आयोजित किया गया, जिसमें गाइडलाइंस और नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह तकनीकी प्रशिक्षण कंप्यूटर ऑपरेटर नसीम खान और इमरान अंसारी द्वारा प्रदान किया गया।

इस आयोजन में BPO, BRP, CRP, रिसोर्स टीचर, थैरेपी विशेषज्ञ और MIS कोऑर्डिनेटर की सक्रिय भागीदारी रही। विशेष रूप से बीआरपी और सीआरपी की भूमिका सराहनीय रही। प्रमुख रूप से कृष्ण प्रसाद, राजेंद्र रजक, सुमन सुरभि, समीउल्लाह अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, जैनुल अहमद, कुमार सिकंदर, अजय कुमार, रविंद्र ठाकुर, अरविंद मिश्रा और प्रदीप मिश्रा जैसे शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

यह परीक्षा न केवल शिक्षकों के शैक्षणिक मूल्यांकन की दिशा में कदम है, बल्कि गुणवत्ता शिक्षा की नींव मजबूत करने का भी माध्यम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.