मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना: रांची जिले में आज सभी पंचायतों में लगा आधार सीडिंग कैंप, उपायुक्त ने की अपील

Ranchi : मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को उनके खातों में सम्मान राशि का लाभ सुचारु रूप से दिलाने के उद्देश्य से रांची जिले में आज, 29 अप्रैल 2025 को विशेष आधार सीडिंग कैंप का आयोजन किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना: रांची जिले में आज सभी पंचायतों में लगा आधार सीडिंग कैंप, उपायुक्त ने की अपील
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को उनके खातों में सम्मान राशि का लाभ सुचारु रूप से दिलाने के उद्देश्य से रांची जिले में आज, 29 अप्रैल 2025 को विशेष आधार सीडिंग कैंप का आयोजन किया गया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों में यह कैंप सुबह से ही संचालित हो रहा है और दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। कैंप में योजना से जुड़े उन लाभुकों के बैंक खातों को आधार से लिंक किया जा रहा है जिन्हें 3,000 रुपये की एकमुश्त सम्मान राशि 03 अप्रैल 2025 या उसके बाद प्राप्त हुई है।

शहरी क्षेत्र के लाभुकों के लिए उनके संबंधित बैंकों में भी आधार सीडिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी पात्र लाभुकों से समय पर कैंप में पहुंचकर आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि आगे किसी प्रकार की राशि वितरण में बाधा न आए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों को 03 अप्रैल 2025 से पहले की तीन माह की सम्मान राशि मिल चुकी है, उन्हें कैंप में आने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका आधार पहले से ही बैंक खाते से जुड़ा हुआ है।

यह पहल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.