Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के शिलाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ने सोमवार शाम 4:00 बजे पत्रकारों को आतंकवादी हमले को लेकर बातचीत के दौरान बतायाकी मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। किसी का नाम, धर्म पूछ कर लोगों को गोली मारना दरिदंगी की हद पार करना है। यह कायराना हमला मानवता पर एक गहरा हमला है। इस हमले की जितनी ज़्यादा निंदा की जाए कम है, मासूमों का खून कहीं पर भी नहीं बहना चाहिए। आतंकवादियों को उनके गंदे मंसूबे कभी कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी बेईमान हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी देश के हिंदू – मुस्लिम भाईचारे को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Also Read : कांके प्रखंड में शिक्षकों की डिजिटल आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, बीआरपी-सीआरपी की रही अहम भूमिका
यह लड़ाई अब केवल जुल्म के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद और भाईचारे को तोड़ने की साज़िशों के खिलाफ भी है।देश का हर वर्ग, जाति व धर्म के लोग देश की एकता के साथ खड़ा हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि निहत्थे लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कदम उठाए और ऐसे लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाय। ताकि देश में अमन और शांति कायम रह सके।इस दुखद घटना में जिन निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत सरकार जल्द से जल्द इसका बदला लेगी।



