गोरहर क्षेत्र में अवैध बालु परिवहन है जारी

Barkatha : गोरहर क्षेत्र में अवैध बालु परिवहन बड़े व्यापक पैमाने पर जारी है। सैकड़ों अवैध चलने वाले बालू ट्रेक्टरों में पुलिस ने एक ट्रेक्टर पर सिर्फ कार्रवाई की है। बता दें कि गोरहर पुलिस ने गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया घाटी समीप बालू लदा

गोरहर क्षेत्र में अवैध बालु परिवहन है जारी
Advertisement

Barkatha : गोरहर क्षेत्र में अवैध बालु परिवहन बड़े व्यापक पैमाने पर जारी है। सैकड़ों अवैध चलने वाले बालू ट्रेक्टरों में पुलिस ने एक ट्रेक्टर पर सिर्फ कार्रवाई की है। बता दें कि गोरहर पुलिस ने गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया घाटी समीप बालू लदा ट्रेक्टर पर कार्रवाई की है। ट्रैक्टर मालिक सह चालक सुजीत कुमार मंडल पिता सहदेव मंडल,सा0-छोटकी सरिया थाना-सरिया जिला-गिरिडीह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।जिसका थाना कांड संख्या 18/25 है।

Also Read : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले कि जितना भी निंदा की जाए कम होगी : पंसस प्रतिनिधि

गोरहर थाना क्षेत्र से प्रतिदिन निकलती है सैकड़ों वाहन
विदित हो कि गोरहर थाना क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों बालू लदा वाहन जमुआ होते हुए इचाक और हजारीबाग जाती है। जहां मोटे दामों में बालू की बिक्री की जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो ट्रेक्टर थाना से बिना मैनेज किए परिवहन करती है उस पर कार्रवाई की जाती है। जिससे सरकार को लाखों के राजस्व का क्षति हो रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.