चलती गाड़ी से उतरते समय गिरने से दो हिस्सों में कटा युवक, मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now अनूपपुर। छुलहा रेलवे स्टेशन मे मंगलवार- बुधवार की रात ट्रेन से अचानक उतरने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की कई हिस्सों में कटने के कारण स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अनूपपुर। छुलहा रेलवे स्टेशन मे मंगलवार- बुधवार की रात ट्रेन से अचानक उतरने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की कई हिस्सों में कटने के कारण स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी पुलिस अनूपपुर दी गई। मृतक के परिजनों के समक्ष पुलिस ने पंचनामा बना शव का पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप पर जांच प्रारंभ कर दी।

 

जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी चौकी अनूपपुर को इस आशय की सूचना दिया गया कि मंगलवार- बुधवार की रात मालगाड़ी के चालक ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति अनूपपुर-जैतहरी रेलखंड के मध्य छुलहा स्टेशन के पास मृत स्थिति में रेल लाइन के बीच व आसपास मृत स्थिति में पड़ा हुआ हैं। जीआरपी घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की। इस दौरान मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकटनगर निवासी सचिन उपाध्याय पुत्र शंकर उपाध्याय के रूप में हुई, मृतक भोपाल में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने बाद भोपाल- बिलासपुर ट्रेन से वापस वेंकटनगर अपने घर जा रहा था, तभी अचानक छुलहा स्टेशन में गाड़ी चलने बाद अचानक उतरा जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया और कमर से नीचे दो हिस्सों में कटने से मौत हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.