सुकुरहुटू में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर घमासान, सात दावेदार आमने-सामने – किसके सिर पर सजेगा ताज

Ranchi :कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है। गांव में अब ‘ताज’ की जंग छिड़ चुकी है और सात उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। कोई हंसेगा तो कोई रूठेगा, लेकिन तय है कि चुनावी

सुकुरहुटू में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर घमासान, सात दावेदार आमने-सामने – किसके सिर पर सजेगा ताक 
Advertisement

Ranchi :कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है। गांव में अब ‘ताज’ की जंग छिड़ चुकी है और सात उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। कोई हंसेगा तो कोई रूठेगा, लेकिन तय है कि चुनावी जंग दिलचस्प मोड़ लेने वाली है।

चुनाव कल यानी शुक्रवार को आयोजित होगा, जिसमें यदि आम सहमति नहीं बनती है तो मतदान गुप्त रूप से कराया जाएगा। ग्रामीणों में उत्सुकता चरम पर है – किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, यह सवाल अब हर जुबान पर है।

जनता ही बनायेगी राजा, अधिकारी रखेंगे पैनी नजर-

इस चुनाव में खास बात यह है कि निर्णय पूरी तरह ग्रामीणों की सहभागिता और समर्थन पर आधारित होगा। प्रखंड प्रशासन की ओर से पंचायत सेवक एवं अन्य अधिकारी मतदान प्रक्रिया की निगरानी में तैनात रहेंगे, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

कई पुराने चेहरे और युवा उम्मीदवार आमने-सामने–

चुनाव मैदान में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कुछ युवा और नए उम्मीदवार भी हैं, जो बदलाव और विकास के वादों के साथ ग्रामीणों का समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। हालांकि अंत में फैसला तो मतदाता ही करेंगे – और इस बार चुनावी बिसात पर जनता ही जनता को पी सकती है।

ग्रामीणों में भारी उत्साह-

सुकुरहुटू गांव में चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। लोग उम्मीदवारों के गुण-दोष का विश्लेषण कर रहे हैं। सभी की नजर इस पर टिकी है कि लोकतंत्र के इस स्थानीय पर्व में जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.