ओरमांझी में जयहिंद ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों की लूट

Ranchi : ओरमांझी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे ब्लॉक चौक स्थित किसान कॉम्पलेक्स में जयहिंद ज्वेलर्स नामक दुकान को

ओरमांझी में जयहिंद ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों की लूट
Advertisement

Ranchi : ओरमांझी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे ब्लॉक चौक स्थित किसान कॉम्पलेक्स में जयहिंद ज्वेलर्स नामक दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया।

ओरमांझी में जयहिंद ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों की लूट
ओरमांझी में जयहिंद ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों की लूट

चार की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने न सिर्फ उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस जुटी जांच में, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की जानकारी मिलते ही ओरमांझी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल अपराधी फरार हैं और पुलिस उनके ठिकानों का सुराग लगाने में जुटी है।

 

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। सभी ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *