पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक संबंध तत्काल प्रभाव से बंद

New Delhi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक और बड़ा और निर्णायक झटका दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से होने वाले सभी आयात-निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी है। Also Read

पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक संबंध तत्काल प्रभाव से बंद
Advertisement

New Delhi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक और बड़ा और निर्णायक झटका दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से होने वाले सभी आयात-निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी है।

Also Read : सुकुरहुटू पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव स्थगित, नहीं जुटा न्यूनतम कोरम — राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक आपात अधिसूचना में बताया गया है कि विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में संशोधन करते हुए पाकिस्तान के साथ सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष व्यापार को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

इस फैसले के बाद भारत-पाक व्यापार गलियारे पर खड़े मालवाहक ट्रकों की कतारें जहां की तहां रुक गई हैं। ट्रेड गेट पर सन्नाटा पसरा हुआ है और आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारी वर्ग में हलचल मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय संप्रभुता के हित में लिया गया है। भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आतंक के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा — न कूटनीतिक स्तर पर और न ही व्यापारिक स्तर पर।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव डालेगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ भारत के साथ व्यापारिक निर्भरता अधिक है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.