मानव विकास संस्था द्वारा संचालित कृषक गुरुकुल में बड़े पैमाने पर हो रही गेंदा फूल की खेती

Barkatha : प्रखंड के ग्राम चामुदोहर अंतर्गत मानव विकास द्वारा संचालित कृषक गुरुकुल तथा अन्य गांवों में पहली बार गेंदा फूल की खेती की जा रही है। जिसमें फूल का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने बताया

मानव विकास संस्था द्वारा संचालित कृषक गुरुकुल में बड़े पैमाने पर हो रही गेंदा फूल की खेती
Advertisement

Barkatha : प्रखंड के ग्राम चामुदोहर अंतर्गत मानव विकास द्वारा संचालित कृषक गुरुकुल तथा अन्य गांवों में पहली बार गेंदा फूल की खेती की जा रही है। जिसमें फूल का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने बताया कि विवाह समारोह,घर की सजावट, जन्मदिन समारोह ,गृह प्रवेश आदि कई कार्यक्रमों में फूल की मांग अधिक होने के कारण कृषकों को इससे लाभ हो रही है। फूलों का उत्पादन कर रहे कृषकों का कहना है कि जब वह पहली बार फूल की खेती करने जा रहे थे तो लगा था ये फूल की खेती हमारे क्षेत्र में असफल रहेगा।

Also Read : पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक संबंध तत्काल प्रभाव से बंद

बावजूद इसके कृषकों ने फूल की खेती की और आज उत्पादन इतनी हो रही है कि लोग हर 2 – 4 दिन में बाजार में फूल बेच कर अच्छी आय कर रहे है और सभी कृषक काफी खुश है।श्री प्रसाद ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों को रोजगार कैसे मिले। कृषक को अधिक से अधिक आय कैसे हो।इस निमित मानव विकास संस्था के द्वारा कई बार प्रशिक्षण भी दिया गया ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.