बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए फैंस थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। अब रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
Advertisement

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए फैंस थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। अब रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है।

Also Read : झारखंड में आठ मई के बाद पांच से सात डिग्री बढ़ेगा तापमान

फिल्म ‘रेड 2’ एक मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये कमाए। अब तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने तीन दिनों में 49.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब रविवार को ‘रेड 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

फिल्म ‘रेड 2’ वर्ष 2018 में रिलीज हुई ‘रेड’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.