WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Ranchi : झारखंड के अधिकांश जिलों में आठ मई के बाद तापमान में पांच- सात डिग्री की वृद्धि होगी।
Also Read : रेलवे पुलिस को बड़ी कामयाबी, अफीम तस्कर चतरा से गिरफ्तार
तापमान में वृद्धि से राज्य में फिर से प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि मई माह में गर्मी पिक पर रहती है। इससे तापमान भी उच्चतम स्तर पर रहता है। हालांकि उन्होंने राज्य भर में लू चलने की आशंका से इंकार किया है।
वहीं रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दोपहर में गर्मी महसूस की गई।
रविवार को रांची में तापमान 33 डिग्री, जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 37.4, बोकारो में 30.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



