एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, विपक्ष ने सरकार पर उठाया सवाल

Ranchi/ East Singhbhum : जमशेदपुर के साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल हादसे में मृतकों की संख्या 03 हो गई है। इस हादसे में 12 लोग घायल हैं। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमारत की छत का एक हिस्सा अचानक ढहने

एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, विपक्ष ने सरकार पर उठाया सवाल
Advertisement

Ranchi/ East Singhbhum : जमशेदपुर के साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल हादसे में मृतकों की संख्या 03 हो गई है। इस हादसे में 12 लोग घायल हैं। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमारत की छत का एक हिस्सा अचानक ढहने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे।

Also Read : बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

हदसे में मृतकों की पहचान गोविंदपुर निवासी लुकास साइमन तिर्की, साकची के डेविड जोनसन और सरायकेला निवासी श्रीचंद तांती के रूप में की गई है। श्रीचंद तांती की मां रेणुका देवी की हालत गंभीर है और उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय बिल्डिंग में कुल 15 लोग मौजूद थे, जिनमें 12 लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया। यहां से 03 लोगों के शव बरामद किए गए। देर शाम एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य के लिए जमशेदपुर पहुंची और टाटा स्टील व जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। मंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर भरोसा दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्षी दलों ने एमजीएम अस्पताल हादसे को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने खतरनाक हालत में पहुंच चुके उस भवन को खाली क्यों नहीं कराया गया और वहां आम लोगों को ठहराने की अनुमति किसने दी? भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू और राजद विधायक सरयू राय ने भी मौके पर पहुंच कर घायलों से मुलाकात की और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.