पाक झंडे को रौंदकर वकीलों ने जताया गुस्सा: रांची हाईकोर्ट परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन

Ranchi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत के बाद देशभर में गुस्सा भड़क उठा है। इसी कड़ी में रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ हाईकोर्ट की सड़कों से लेकर शौचालय की फर्श

पाक झंडे को रौंदकर वकीलों ने जताया गुस्सा: रांची हाईकोर्ट परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन

Ranchi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत के बाद देशभर में गुस्सा भड़क उठा है। इसी कड़ी में रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ हाईकोर्ट की सड़कों से लेकर शौचालय की फर्श तक पर पाकिस्तान का झंडा बिछा दिया गया। झंडे पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख की तस्वीर भी लगाई गई थी। वकीलों ने इस झंडे को रौंदकर आतंकी हमले के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया।

Also Read : बकाए का भुगतान नहीं होने पर आयुष्मान से संबंद्ध अस्पतालों ने आयुष्मान योजना से इलाज किया बंद

विरोध का यह दृश्य सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जहाँ अधिवक्ताओं ने झंडे की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। यह प्रदर्शन बिना किसी औपचारिक घोषणा के अचानक किया गया, जिससे हाईकोर्ट परिसर में हलचल मच गई।

हालांकि, झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झंडे किसने लगाए थे। व्हाट्सएप ग्रुप्स में तस्वीरें सामने आने के तुरंत बाद प्रशासन ने सड़क से झंडों को हटा लिया।

इस घटना ने न सिर्फ लोगों के गुस्से को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि देश की न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोग भी आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने से पीछे नहीं हट रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.