इचापिड़ी पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी जोरों पर, उपमुखिया ने लोगों से की भागीदारी की अपील

Ranchi : कांके प्रखंड अंतर्गत इचापिड़ी पंचायत में लोकतंत्र के पर्व की तैयारी जोरों पर है। 7 मई 2025 को होने वाले ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर पंचायत में उत्साह का माहौल है। पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी।

Also Read : पाक झंडे को रौंदकर वकीलों ने जताया गुस्सा: रांची हाईकोर्ट परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन

इसी कड़ी में पंचायत के उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी जन-जन तक पहुंच कर अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटे हैं। वे गांव-गांव, टोला-टोला जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे निर्धारित समय पर पंचायत भवन पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

ग्राम पिरूटोला, नया टोला, बेड़ा टोला सहित अन्य गांवों में जाकर उपमुखिया गुफरान अंसारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ग्राम प्रधान का चुनाव सिर्फ एक पद का चयन नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करने का अवसर है।

इस मौके पर पंचायत की मुखिया लाखो उरांव ने भी लोगों से अपील की कि वे मतदान के दिन समय पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव में भाग लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.