Ranchi: डोरंडा कॉलेज की लचर व्यवस्था से नाराज़ अबुआ अधिकार मंच ने शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात कर छात्रों की समस्याएं उठाईं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष अमित तिर्की और महासचिव दिवाकर प्रजापति ने किया।
प्रमुख मांगों में नई शिक्षा नीति के तहत पुस्तकें उपलब्ध कराना, आई कार्ड के बिना प्रवेश पर रोक, स्वच्छ पेयजल, क्लास में पंखे-बल्ब, और नियमित साफ-सफाई शामिल हैं।
प्राचार्य ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है, वहीं मंच ने 7 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तालाबंदी की चेतावनी दी है।
प्रतिनिधिमंडल में अमित तिर्की, दिवाकर प्रजापति, फ्रांसिस तिर्की, कृष्णा लोहरा, राहुल कुमार समेत कई सदस्य शामिल थे।



