बीएयू कांके में मनमानी का बोलबाला: न समय का पालन, न निगरानी की व्यवस्था

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), कांके में कर्मचारियों की मनमानी कार्यशैली इन दिनों सुर्खियों में है। विश्वविद्यालय परिसर से मिली तस्वीरों और सूत्रों की जानकारी के अनुसार, कई विभागों में न तो कर्मचारियों के आने-जाने

बीएयू कांके में मनमानी का बोलबाला: न समय का पालन, न निगरानी की व्यवस्था
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), कांके में कर्मचारियों की मनमानी कार्यशैली इन दिनों सुर्खियों में है। विश्वविद्यालय परिसर से मिली तस्वीरों और सूत्रों की जानकारी के अनुसार, कई विभागों में न तो कर्मचारियों के आने-जाने का समय निर्धारित है और न ही इन पर कोई निगरानी तंत्र काम कर रहा है।

विश्वविद्यालय के एक विभाग में देखा गया कि गेट पर ताला लगा है, लेकिन अंदर मौजूद वाहन और खुलेआम घूमते कर्मचारी एक अलग ही कहानी बयान करते हैं। एक सूत्र ने बताया, यहाँ अधिकारी अपनी मर्जी से आते-जाते हैं। न कोई टाइमिंग है, न उपस्थिति रजिस्टर का महत्व।

और तो और, कई विभागों में अभी तक CCTV कैमरों की सुविधा भी नहीं है, जिससे गतिविधियों की निगरानी असंभव हो जाती है। इससे सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों का यह भी दावा है कि कुछ अधिकारियों की नियुक्ति भी सिफारिशों के आधार पर हुई है, जो न तो विभागीय कार्य से भलीभांति परिचित हैं और न ही जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हैं।

क्या बीएयू प्रशासन इन अनियमितताओं पर कार्रवाई करेगा या यह मनमानी ऐसे ही चलती रहेगी? यह देखना अब बाकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.