Ranchi: रांची पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 407 टाटा ट्रक (नं. JH01CU-2742) की लूट के मामले का खुलासा किया है। लूटकांड 6 मई 2025 को रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में घटित हुआ था, जिसमें ट्रक लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित सुनील कुमार यादव ने इस बाबत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Also Read : भारत पर साइबर खतरे की आहट: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
पुलिस अनुसंधान के क्रम में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया —
1. विशाल पंडित, उम्र 26 वर्ष, निवासी मनिहरि, कटिहार (बिहार)
2. चन्दन कुमार तिवारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी नवा जयपुर, पाटन, पलामू (झारखंड)
दोनों के खिलाफ पहले से भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पुराने अपराधिक इतिहास की पुष्टि के साथ-साथ यह भी सामने आया कि घटना के समय गाड़ी में एक स्थानीय लड़का भी सवार था, जिसे आशंका होने पर अपराधियों ने रात्रि रोड पर उतार दिया था।
बरामद सामग्री:
407 टाटा ट्रक (JH01CU-2742)
आरोपियों के खिलाफ दर्ज पूर्व आपराधिक मामले:
चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व अन्य गंभीर धाराएं।
पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को सुलझा लिया गया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।



