शरीफ अंसारी बने विधायक प्रतिनिधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

Ranchi: कांग्रेस पार्टी द्वारा कांके विधानसभा क्षेत्र (65) के लिए चूट्टू निवासी मो. शरीफ अंसारी को सहकारिता विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पुष्टि स्थानीय विधायक

शरीफ अंसारी बने विधायक प्रतिनिधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

Ranchi: कांग्रेस पार्टी द्वारा कांके विधानसभा क्षेत्र (65) के लिए चूट्टू निवासी मो. शरीफ अंसारी को सहकारिता विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पुष्टि स्थानीय विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा द्वारा जारी एक पत्र के माध्यम से की गई।

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने पत्र में उल्लेख किया कि मो. शरीफ अंसारी की संगठनात्मक निष्ठा, समाज सेवा और जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आशा जताई कि अंसारी अपने अनुभव और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस शुभ अवसर पर आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में शरीफ अंसारी का माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनता के सेवक को मिला सम्मान करार दिया।

गौरतलब है कि शरीफ अंसारी का नाम कांग्रेस के उन जमीनी कार्यकर्ताओं में सबसे आगे रहा है, जिन्होंने वर्षों से पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके साथ अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में इरफान अंसारी, परवेज, महमूद अंसारी, मो. शमीम, नईम अंसारी, हसनेन अंसारी, हलीब अंसारी आदि भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

समारोह में कार्यालय प्रभारी गौरी शंकर महतो, वरीय नेता अशोक महतो, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा के साथ अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.