Ranchi : सेवन स्टार्स अकैडमी, मंडप टोली, हेहल, रांची में आज बाल संसद का गठन बड़ी ही गरिमा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्राचार्य श्रीमती ऋतु प्रिया के निर्देशन में ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का चुनाव संपन्न हुआ। मतगणना के बाद विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों का चयन किया गया।

Also Read : विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर, 12 मई को वार्ता
चयनित प्रतिनिधि इस प्रकार हैं:
- सीनियर हेड बॉय: आकाश पुरण
- सीनियर हेड गर्ल: शिव प्रिया कुमारी
- जूनियर हेड बॉय: अंश राज
- जूनियर हेड गर्ल: अभिलाषा बेक
- डिप्टी हेड बॉय: सुभाष चिक बड़ाइक
- डिप्टी हेड गर्ल: शिवानी खलखो
- स्पोर्ट्स कैप्टन: जोसेफ किस्पोट्टा एवं पूजा उराँव
- डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन: मुकुल मिंज एवं आस्था तिर्की
- कल्चरल हेड: विशाल कुमार एवं साक्षी कुमारी
- हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसेडर: आर्यन खेस एवं राशि कुमारी, विक्की एवं शुष्मिता
- इको क्लब एम्बेसेडर: अर्जुन मुंडा, रिद्धि कुमारी, धीरेंद्र एवं प्रिया
हाउस कैप्टन और डिप्टी कैप्टन:
- ग्रीन हाउस: रोनित कुमार एवं दीपशिखा कुमारी
- रेड हाउस: विश्वजीत मुंडा एवं पल्लवी शर्मा
- ब्लू हाउस: अंकित राणा एवं अनुष्का प्रिया मिंज
- येलो हाउस: अंसुल उराँव एवं कंचन बड़ाइक
अन्य चयन:
- इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब एम्बेसेडर और स्क्वाड मेंबर का भी चयन किया गया।
- प्रत्येक कक्षा के लिए क्लास रिप्रेजेंटेटिव भी नियुक्त किए गए।
- सभी टीमों के संचालन एवं मार्गदर्शन हेतु शिक्षकों को भी दायित्व सौंपा गया।
सभी चयनित विद्यार्थियों को पट्टा एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. बिंदेश्वर बेक ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिम्मेदारी निभाना सीखना ही अच्छे नागरिक बनने की ओर पहला कदम है। सभी विद्यार्थियों ने एकजुटता की शपथ ली और विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रेयशी श्रेया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सूरज पटेल द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य उपस्थिति में सोनामोती तिग्गा, सीमा तिग्गा, पी. के. बिद, ऋतु प्रिया, सुरेश सिंह, अमर अमीप, मुकेश मिश्रा, नामलेंन पूर्ति, शीला कुमार, कविता कुमारी, बिपिन मोदी, दशरथ तिग्गा, अवधेश कुमार, पम्मी कुमारी, दीपा कुमारी, अलका तिवारी, पूजा कुमारी, स्मृति नेहा, अमृता टी. सोरेन, दीक्षा श्रीवास्तव, योगिता, सुनीता चौधरी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



