Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल, रांची में आज मदर्स डे बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय ने माताओं के सम्मान में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने माताओं की अहमियत और उनके योगदान को रेखांकित किया। छात्रों ने अपनी माताओं के लिए गीत, नृत्य, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत किए, जिससे सभी उपस्थित लोगों का मन आनंदित हो उठा।

Also Read : सेवन स्टार्स अकैडमी, रांची में बाल संसद का भव्य गठन
बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर कार्ड्स और उपहारों ने माहौल को और भी भावुक बना दिया। माताओं के लिए मनोरंजन खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या महोदया ने सभी माताओं का धन्यवाद किया और बच्चों को माताओं का आदर व सेवा करने की प्रेरणा दी। इस आयोजन ने केवल माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम बना, बल्कि बच्चों में पारिवारिक मूल्यों को और मजबूत करने का भी अवसर प्रदान किया।



