Ranchi : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे) के अवसर पर पारस हॉस्पिटल, एचईसी ने 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराने की अपील की है। इस वर्ष 2025 की थीम “अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जिएं!” के माध्यम से लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति सजग रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया है।
Also Read : डिजिटल क्रांति से सशक्त हो रहीं महिलाएं: सीएम ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बांटे स्मार्टफोन
पारस हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश कुशवाहा ने बताया कि हाइपरटेंशन से बचाव के लिए नियमित व्यायाम करें और नमक का सेवन सीमित रखें। उन्होंने कहा, “ब्लड प्रेशर की अनदेखी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। किसी भी लक्षण पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।”
डॉ. माया, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, ने जानकारी दी कि देश की लगभग 33% आबादी उच्च रक्तचाप से प्रभावित है। उन्होंने कहा, “35 वर्ष की उम्र के बाद प्रत्येक 6 माह में ब्लड प्रेशर की जांच अनिवार्य है। अनियंत्रित बीपी ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक जैसे घातक परिणाम दे सकता है।”


