बरियातू में बुज़ुर्ग महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, इलाके में हड़कंप—एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति नगर, एदलाहातू (महामृत्युंजय मंदिर के समीप) में उस समय सनसनी फैल गई जब 68 वर्षीय वृद्धा लालमनी देवी, पत्नी स्व. राम एकबाल साव, पर उनके ही पड़ोसियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर

बरियातू में बुज़ुर्ग महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, इलाके में हड़कंप—एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति नगर, एदलाहातू (महामृत्युंजय मंदिर के समीप) में उस समय सनसनी फैल गई जब 68 वर्षीय वृद्धा लालमनी देवी, पत्नी स्व. राम एकबाल साव, पर उनके ही पड़ोसियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।

Also Read : तेज आंधी तूफान से कच्चा मकान का छप्पर उड़ा

पीड़िता ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर में अकेली थीं और टीवी देख रही थीं। तभी पड़ोसी सच्चिदानंद सिन्हा और उनकी पत्नी अनिता देवी जबरन गेट खोलकर घर में दाखिल हुए। दोनों ने गाली-गलौच करते हुए डंडे से हमला करना शुरू कर दिया।

डंडे से बेरहमी से पीटने के बाद जब वृद्धा ज़मीन पर गिर गईं, तो सच्चिदानंद ने उन पर लात-घूंसों से वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह बार-बार कह रहा था—
इसे जान से मारकर फेंक दो। लालमनी देवी के मुताबिक, हमले के बाद भी आरोपी नहीं रुके और जान से मारने की धमकी देते हुए बोले अगर ज्यादा करोगी तो तुम्हारे बेटे को भी जान से मार देंगे। इतना ही नहीं, अनिता देवी ने पास की गवाह महिला रीना देवी को भी धमकाया कि यदि वह घटना की गवाही देगी, तो उसके लिए गंभीर परिणाम होंगे।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और वृद्धा को किसी तरह बचाया। वृद्धा को चोटें आई हैं और उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई है।
लालमनी देवी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और आशंका जताई है कि आरोपी फिर हमला कर सकते हैं।

बरियातू थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

यह घटना वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और महिला हिंसा पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

स्थानीय नागरिकों में घटना को लेकर रोष है और उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *