तेज आंधी तूफान से कच्चा मकान का छप्पर उड़ा

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गैड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम बेड़ो खुर्द में रविवार दोपहर 2:00 बजे आई तेज आंधी और तूफान के कारण सुरेंद्र सिंह पिता गंदोरी सिंह का कच्चे घर का लगभग सारा खपरा उखड़ गया। इसके बाद यह परिवार दूसरे के घर में

तेज आंधी तूफान से कच्चा मकान का छप्पर उड़ा
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गैड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम बेड़ो खुर्द में रविवार दोपहर 2:00 बजे आई तेज आंधी और तूफान के कारण सुरेंद्र सिंह पिता गंदोरी सिंह का कच्चे घर का लगभग सारा खपरा उखड़ गया। इसके बाद यह परिवार दूसरे के घर में रहने को मजबूर हैं। इस संबंध में गैडा पंचायत के उप मुखिया चंद्रदीप पांडेय ने बताया कि सुरेंद्र सिंह गरीब व्यक्ति है और मजदूरी करके किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करता है। इसका पक्का मकान नहीं है।

Also Read : जनता की आवाज़ बना जनता दरबार: जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने सैकड़ों समस्याओं का किया त्वरित समाधान

घर की जर्जर स्थिति के कारण आने वाले बरसात में इसे घोर संकट का सामना करना पड़ सकता है। अभी तत्काल इस परिवार को सर छुपाने के लिए कोई छत नहीं है। सरकार के महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास या प्रधानमंत्री आवास लेने हेतु योग्य पात्रता रहने के बावजूद भी यह लाभ से वंचित है। जबकि ऐसे व्यक्तियों को प्राथमिकता में रखना चाहिए था। वही घर का खपरैल उड़ जाने से पूरा परिवार बाल बाल बच गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *