केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल

New Delhi : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बारिश से प्रभावित मैचों के लिए अतिरिक्त 120 मिनट का समय देने के फैसले पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आपत्ति जताई है। केकेआर का कहना है कि यह नियम अगर टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होते

केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
Advertisement

New Delhi : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बारिश से प्रभावित मैचों के लिए अतिरिक्त 120 मिनट का समय देने के फैसले पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आपत्ति जताई है। केकेआर का कहना है कि यह नियम अगर टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होते ही लागू किया गया होता, तो वे प्लेऑफ की दौड़ में बने रह सकते थे।

Also Read : बोड़ेया चौक में चमकी विकास की नई रोशनी: हाई मास्ट लाइट से जगमगाया इलाका, ग्रामीणों में उल्लास

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने हाल ही में फैसला किया कि शेष बचे लीग मैचों में बारिश के कारण बाधित मुकाबलों को पूरा करने के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इससे पहले सिर्फ एक घंटे का अतिरिक्त समय ही उपलब्ध था।

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस बदलाव को “अस्थायी और असंगत” बताते हुए कहा कि 17 मई को आरसीबी के खिलाफ रद्द हुआ मुकाबला, जिसमें एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, शायद 5-5 ओवर का हो सकता था। उन्होंने इस फैसले के समय और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा, “बीच सीज़न में नियम बदलना उचित नहीं है जब तक कि वह सभी टीमों पर समान रूप से लागू न हो।”

गौरतलब है कि उस मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *