राँची में सख्त वाहन जांच अभियान! 189 वाहनों की जांच, 26 पर जुर्माना, 5 जब्त

Ranchi : सड़क सुरक्षा और नियमों के सख्त पालन को लेकर जिला प्रशासन ने राँची में बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज दिनांक 22 मई 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व में कचहरी चौक,

राँची में सख्त वाहन जांच अभियान! 189 वाहनों की जांच, 26 पर जुर्माना, 5 जब्त
Advertisement

Ranchi : सड़क सुरक्षा और नियमों के सख्त पालन को लेकर जिला प्रशासन ने राँची में बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज दिनांक 22 मई 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व में कचहरी चौक, मोरहाबादी और मेसरा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Also Read : राँची में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियाँ! तीन सवार एक बाइक पर, हेलमेट भी नदारद

अभियान के दौरान टैक्स फेल, ओवरलोडेड, बिना परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान कुल 189 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 26 वाहनों पर 6,03,002 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इतना ही नहीं, नियमों की गंभीर अवहेलना करने वाले 5 वाहनों को जब्त कर लिया गया। जब्त वाहनों में से 4 को मेसरा और 1 को मोरहाबादी टीओपी में सुरक्षात्मक अभिरक्षा में रखा गया है।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से स्पष्ट है कि वाहन संचालकों को अब नियमों का उल्लंघन भारी पड़ सकता है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में ऐसे जांच अभियानों की आवृत्ति और तीव्रता दोनों बढ़ाई जाएंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *