बीएयू में दिखा सेवा का जज्बा, 40 शिक्षकों और छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Ranchi : बीएयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रिम्स, रांची के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 40 शिक्षकों, वैज्ञानिकों, छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता

बीएयू में दिखा सेवा का जज्बा, 40 शिक्षकों और छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Advertisement

Ranchi : बीएयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रिम्स, रांची के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 40 शिक्षकों, वैज्ञानिकों, छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

Also Read : डॉ. नंदनी कुमारी को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बनीं इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रवक्ता

इस अवसर पर बीएयू के कुलपति डॉ एस.सी. दुबे ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से न सिर्फ किसी की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता खुद भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने आग्रह किया कि विश्वविद्यालय में हर वर्ष कम से कम दो बार रक्तदान शिविर आयोजित होना चाहिए। कुलपति ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ एम.के. गुप्ता और प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ जगरनाथ उरांव भी उपस्थित रहे।

एनएसएस समन्वयक डॉ बी.के. झा ने जानकारी दी कि रिम्स की टीम से डॉ वनिता देवघरिया, डॉ चंद्रभूषण और डॉ चंदन कुमार ने सराहनीय योगदान दिया। बीएयू के डॉ राम प्रसाद मांझी, डॉ उत्तम कुमार, डॉ प्रवीण कुमार और डॉ रीतू तिर्की का भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *