राजधानी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: रातू पुलिस ने 6 अपराधियों को दबोचा, 8 चोरी की बाइक बरामद

Ranchi : राजधानी में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए रातू थाना पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास

राजधानी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: रातू पुलिस ने 6 अपराधियों को दबोचा, 8 चोरी की बाइक बरामद
Advertisement

Ranchi : राजधानी में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए रातू थाना पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Also Read : बीएयू में दिखा सेवा का जज्बा, 40 शिक्षकों और छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जियाउल अंसारी, सजीबुल अंसारी, इमरान अंसारी, कलीम अंसारी, मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू और समीम अंसारी के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना जियाउल अंसारी पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है और रिहा होने के बाद पुनः इस आपराधिक गतिविधि में सक्रिय हो गया था।

थानेदार इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह को इस गिरोह के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर जियाउल के ठिकाने पर छापेमारी की गई। मौके से एक चोरी की बाइक के साथ जियाउल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया।

सजीबुल अंसारी के घर से तीन बिना कागजात की बाइकें, कलीम अंसारी के यहां से एक मोडिफाई की गई पल्सर और एक बजाज डिस्कवर, जबकि मोबीन उर्फ गुड्डू और समीम अंसारी के पास से एक-एक मॉडिफाई बाइक बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की बाइकों की पहचान छुपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट बदलते थे, पेट्रोल टंकी और अन्य हिस्सों को अदल-बदल कर गाड़ियों का स्वरूप बदल देते थे। ये वाहन बाद में कोयला ढुलाई जैसे कार्यों में इस्तेमाल किए जाते थे।

इस सफल अभियान में इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह के अलावा एसआई विशेश्वर कुमार, छोटू कुमार, नवीन शर्मा और अनुप कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *