गंगा में नहाते समय तीन युवकों की डूबकर मौत, एक को बचाया गया; मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Rae Bareli : रायबरेली जिले के डलमऊ में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रानी शिवाला घाट पर शनिवार

गंगा में नहाते समय तीन युवकों की डूबकर मौत, एक को बचाया गया; मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
Advertisement

Rae Bareli : रायबरेली जिले के डलमऊ में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रानी शिवाला घाट पर शनिवार को हुई। सभी युवक अमेठी जिले के जगदीशपुर के रहने वाले थे और अस्थि विसर्जन के बाद स्नान कर रहे थे।

Also Read : बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबकर दरोगा की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान चारों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत गोताखोरों को सूचना दी, जिनकी मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आर्यांश, बांके लाल और चंद्र कुमार कौशल के रूप में हुई है। बचाए गए युवक का नाम विधि चंद्र है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *