नाबालिका से दुष्कर्म की कोशिश, मौलाना गिरफ्तार

Hojai (Assam) : असम के होजाई जिले के डबका थाना क्षेत्र में एक नाबालिका से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। घटना डबका नाला इलाके की है, जहां स्थानीय लोगों ने मौलाना को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर पुलिस

rape in kolkata
Advertisement

Hojai (Assam) : असम के होजाई जिले के डबका थाना क्षेत्र में एक नाबालिका से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। घटना डबका नाला इलाके की है, जहां स्थानीय लोगों ने मौलाना को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Also Read : गंगा में नहाते समय तीन युवकों की डूबकर मौत, एक को बचाया गया; मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अली अहमद के रूप में हुई है, जो कि उदाली इलाके का निवासी है। आरोपी को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डबका पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल पुलिस ने अली अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने मौलाना जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए किए गए इस कृत्य की कड़ी निंदा की है और आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *