आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली और समाज को नशा से मुक्त

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली और समाज को नशा से मुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Also Read : मांडर डाकघर पर गिरी 11 हजार वोल्ट की बिजली, लपटों में जल उठा पूरा कमरा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में अग्रसर करना चाहिए।

इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर इस तरह के आयोजन नितांत आवश्यक हैं, ताकि छात्रों में प्रारंभिक स्तर से ही सजगता और जागरूकता उत्पन्न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.