मांडर डाकघर पर गिरी 11 हजार वोल्ट की बिजली, लपटों में जल उठा पूरा कमरा

Ranchi/ Mandar: रविवार की रात मांडर क्षेत्र में स्थित मुख्य डाकघर में एक बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। रात करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब डाकघर की छत पर 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की तार अचानक टूटकर गिर

मांडर डाकघर पर गिरी 11 हजार वोल्ट की बिजली, लपटों में जल उठा पूरा कमरा

Ranchi/ Mandar: रविवार की रात मांडर क्षेत्र में स्थित मुख्य डाकघर में एक बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। रात करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब डाकघर की छत पर 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की तार अचानक टूटकर गिर गई और पूरे कमरे में आग लग गई।

देखते ही देखते तेज लपटों ने छत के साथ-साथ अंदर रखे दस्तावेज, फर्नीचर और जरूरी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय डाकघर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगते ही मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

फिलहाल, नुकसान के आकलन और पूरे हादसे की जांच जारी है। यह घटना साफ तौर पर ऊर्जा विभाग की लापरवाही की ओर इशारा करती है — जहां उच्च वोल्टेज तारों को सुरक्षा मानकों के बिना डाकघर जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के ऊपर से गुजारा गया।

स्थानीय लोग और कर्मचारी दहशत में हैं, और अब मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो — इसके लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.