कांग्रेस का विराट प्रदर्शन, गूंज उठी एक सुर में सरना धर्म कोड दो

Ranchi : झारखंड की अस्मिता और आदिवासी पहचान के प्रतीक ‘सरना धर्म कोड’ को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी रांची में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजभवन के समक्ष आयोजित इस एक दिवसीय धरना में राज्यभर से जुटे कांग्रेस नेताओं,

कांग्रेस का विराट प्रदर्शन, गूंज उठी एक सुर में सरना धर्म कोड दो

Ranchi : झारखंड की अस्मिता और आदिवासी पहचान के प्रतीक ‘सरना धर्म कोड’ को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी रांची में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजभवन के समक्ष आयोजित इस एक दिवसीय धरना में राज्यभर से जुटे कांग्रेस नेताओं, विधायकों, जिला अध्यक्षों और हजारों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

Also Read : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धरना की अध्यक्षता झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। मंच से नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक आदिवासी समाज को उसकी धार्मिक पहचान नहीं दी जाती, कांग्रेस की यह लड़ाई जारी रहेगी।

धरनास्थल पर सरना झंडा लहराते रहे, पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी महिला-पुरुषों की भागीदारी ने प्रदर्शन को सांस्कृतिक ऊर्जा दी। सरना धर्म कोड अब देना होगा, आदिवासी अस्मिता का अपमान नहीं सहेंगे’ जैसे नारे गूंजते रहे।

यह प्रदर्शन न केवल राजनीतिक चेतना का परिचायक था, बल्कि यह झारखंडी पहचान की एक मजबूत हुंकार भी साबित हुआ। कांग्रेस ने यह साफ संकेत दे दिया है कि सरना धर्म कोड की मांग अब और टाली नहीं जा सकती।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.