तेली समाज ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया भावपूर्ण सम्मान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : राजधानी के स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में सोमवार शाम एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला । जब ‘राजस्थान फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी के भव्य नागरिक अभिनंदन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भव्य नागरिक अभिनंदन में तेली समाज का सम्मानभाव
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : राजधानी के स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में सोमवार शाम एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला । जब ‘राजस्थान फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी के भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में झारखंड और राजस्थान की सांस्कृतिक छटा एक साथ देखने को मिली।

Also Read : कांग्रेस का विराट प्रदर्शन, गूंज उठी एक सुर में सरना धर्म कोड दो

इस समारोह में झारखंड प्रदेश तेली समाज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुबास साहु ने पारंपरिक बिरहू अंगवस्त्र भेंट कर अपने समाज की ओर से ओम बिरला जी का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। यह पल झारखंडी अतिथियों और समर्पण का अद्भुत उदाहरण बन गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ , राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद , राँची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, अजय मारू सहित कई गणमान्य प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में सांस्कृतिक समरसता, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गौरव की झलक स्पष्ट दिखी। हर वक्ता ने ओम बिरला जी के सादगीपूर्ण नेतृत्व और संसदीय गरिमा के प्रति उनके योगदान को सलाम किया।

यह समारोह न केवल एक सम्मान था, बल्कि झारखंड और राजस्थान के बीच आत्मीय संबंधों का जीवंत प्रतीक भी बन गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.