लगातार दूसरे दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी गिरावट

New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते निवेशकों और ग्राहकों में हलचल देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 400 से 440 रुपये प्रति 10 ग्राम

लगातार दूसरे दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी गिरावट
Advertisement

New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते निवेशकों और ग्राहकों में हलचल देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 400 से 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। गिरते हुए भाव के कारण देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,040 रुपये से लेकर 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही, जबकि 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये से लेकर 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिका।

Also Read : दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने खुद को लगाई आग

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई में सोने की कीमत थोड़ी कम रही, जहां 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने का रेट 97,090 रुपये और 22 कैरेट का रेट 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे महानगरों में भी सोने के दाम में गिरावट देखी गई, जहां 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर उपलब्ध रहा।

लखनऊ और जयपुर जैसे उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में भी गिरावट का असर देखा गया। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 97,190 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। पटना में भी यही रेट लगभग कायम है।

दक्षिण भारत के राज्यों में भी आज गिरावट दर्ज की गई। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 97,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के भाव में भी आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के भाव में गिरावट से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.