6 फीट 8 इंच का शिरोही बकरा बना लोगों के बीच आकर्षण

Ambikapur (Chhattisgarh): बकरीद के नजदीक आते ही कुर्बानी के बकरों की खरीददारी ने जोर पकड़ लिया है। शहर के बाजारों में विभिन्न नस्लों के बकरे नजर आने लगे हैं, लेकिन इस बार अंबिकापुर के हबीबनगर में रहने वाले इरफान खान का शिरोही नस्ल का बकरा

6 फीट 8 इंच का शिरोही बकरा बना लोगों के बीच आकर्षण

Ambikapur (Chhattisgarh): बकरीद के नजदीक आते ही कुर्बानी के बकरों की खरीददारी ने जोर पकड़ लिया है। शहर के बाजारों में विभिन्न नस्लों के बकरे नजर आने लगे हैं, लेकिन इस बार अंबिकापुर के हबीबनगर में रहने वाले इरफान खान का शिरोही नस्ल का बकरा सबसे ज्यादा चर्चा में है। वजह है इसका भारी-भरकम शरीर और लंबाई, जो आम बकरों से कहीं ज्यादा है।

Also Read : खाना न बनाने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

इरफान खान ने बताया कि यह बकरा उन्होंने मध्यप्रदेश के मालवा से करीब 45 हजार रुपये में खरीदा था। लगातार अच्छे देखभाल और पोषण के चलते अब इसका वजन लगभग 105 किलो हो गया है और लंबाई छह फीट आठ इंच तक पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि जब बकरा खड़ा होता है, तो उसकी ऊंचाई उसके मालिक इरफान खान (6 फीट 3 इंच) से भी ज्यादा हो जाती है।

बकरीद के मद्देनज़र इस बकरे की कीमत अब 70 से 80 हजार रुपये तक आंकी जा रही है। हालांकि, इरफान खान ने साफ कहा है कि वे इस बकरे को बेचने का इरादा नहीं रखते। यह बकरा उनके लिए खास है और वे इसे बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए रख रहे हैं।

इस विशालकाय बकरे को देखने के लिए इलाके के लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। बच्चे, बड़े और पशुप्रेमी इसकी तस्वीरें ले रहे हैं और इसे पास से देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी चर्चा है और यह बकरा इलाके का सेलिब्रिटी बन चुका है।

बकरीद जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उन्नत नस्ल के बकरों की मांग बढ़ रही है। खासकर शिरोही और गुजरी नस्ल के बकरे लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ये बकरे वजन में भारी और दिखने में आकर्षक होते हैं, जिस कारण इनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है।

ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक, हर जगह बकरीद की रौनक बढ़ती जा रही है। बकरा बाजार में रौनक है और व्यापारी दूसरे राज्यों से बकरे लाकर बिक्री कर रहे हैं। लेकिन इरफान खान का यह बकरा फिलहाल सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.