फिल्मी अंदाज में मर्डर, डॉक्टर तक भाग गया

Chittaurgarh : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रिटायर्ड एएसआई शिवसिंह झाला के बेटे अजयराज सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा स्थित विकास होटल

फिल्मी अंदाज में मर्डर, डॉक्टर तक भाग गया

Chittaurgarh : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रिटायर्ड एएसआई शिवसिंह झाला के बेटे अजयराज सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा स्थित विकास होटल में हुई, जहां अजयराज अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था।

Also Read : 6 फीट 8 इंच का शिरोही बकरा बना लोगों के बीच आकर्षण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर करीब 30-35 की संख्या में थे, जो पांच-छह गाड़ियों में सवार होकर आए। इनमें स्कॉर्पियो, एक्सयूवी, सिलेरियो और अल्टो जैसी गाड़ियां शामिल थीं। मुख्य आरोपियों में ईश्वर सिंह डेट, कुलदीप सिंह, मोटी सिंह, राजपाल सिंह, राहुल, विक्रम सिंह और अन्य के नाम सामने आए हैं।

मृतक के साथी ओंकार शर्मा ने बताया कि होटल के ऊपर बैठकर खाना खाने के दौरान अचानक हमला हुआ। करीब 20 मिनट तक चार पिस्तौल से लगातार गोलियां चलीं और लगभग 60 राउंड फायर किए गए। हमले के तुरंत बाद उन्होंने 100 और 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी समय पर नहीं पहुंचा।

गंभीर रूप से घायल अजयराज सिंह को बिड़ला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक की लापरवाही का भी आरोप लगा है। ओंकार के अनुसार, डॉक्टर ने शव देखने के बाद बिना इलाज के वहां से भाग गया। बाद में कोतवाली पुलिस के कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और कह दिया कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी भावनी सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है और उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। यह पूरा मामला पुराने काम और बजरी विवाद की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की निष्क्रियता और चिकित्सा तंत्र की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.